
ऊंचाहार इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोप की जांच कराने की मांग
रायबरेली। ऊंचाहार इंस्पेक्टर की महिला के साथ चैटिंग प्रकरण में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को शिकायती पत्र लिख कर जांच कराने की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए एक विवाद में इंस्पेक्टर द्वारा न्याय करने की जगह महिला से इस प्रकार की चैटिंग शुरू कर दी गई। उन्होंने इसे गंभीर प्रकरण बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
डीजीपी को भेजी अपनी शिकायत में लिखा कि उन्हें चैट के छह स्क्रीनशॉट प्राप्त हुए हैं, जो थाना टू, जिसका नंबर 7839510522 बताया गया है। ट्रूकॉलर पर यह नंबर आदर्श सिंह का दिखता है। उक्त चैट ऊंचाहार इंस्पेक्टर आदर्श सिंह और एक महिला के बताए जाते हैं। इन चैट में एक ओर से ज्यादातर व्हाट्सएप डिलीट कर दिए गए हैं। इतना स्पष्ट है कि इस व्यक्ति द्वारा देर रात और प्रातः सुबह सहित लगातार फोन कॉल और चैट भेजे जाते रहे। कहां बिजी हो, बहुत सुंदर हो, जैसी बातें भी कही गई. साथ ही सभी मैसेज डिलीट करने की बात भी बार-बार कही गई।
गौरतलब है कि प्रकरण में एसपी ने जांच के आदेश पहले ही दे दिए हैं। वही इस प्रकरण के बाद आरोपित थानेदार पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी