संवाददाता, रायबरेली। काफी इंतजार के बाद झमाझम हुई बारिश से हर किसी के चेहरे खिल गए। किसानों को धान की पौध तैयार करने के लिए पानी मिल गया। वहीं गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने काफी राहत दी।

शहर के गोरा बाजार में बारिश से पेड़ गिरने से दबे वाहन।
शुक्रवार को शाम लगभग सवा पांच बजे उमड़ घुमड़ कर बादलों ने आसमान में घेरा डाल दिया है। बिजली की चमक और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक चली बारिश ने आमजनमानस को राहत प्रदान की। वहीं कुछ लोगों के लिए यह बारिश आफत बन कर आई है। झमाझम हुई बारिश के मध्य गोरा बाजार में एक पेड़ गिरने से कई वाहन उसके नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई क्षेत्रों में समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी