BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन

रायबरेली के मो. अयाज, संजय वर्मा और श्वेता वर्मा का बेहतरीन प्रदर्शन

 

दिलीप सिंह 

रायबरेली। ए. गोल्डस्मिथ स्पोर्ट्स एकेडमी मटिहा में चल रही ईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम दिन मेजर निर्भय सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। 30 वर्ष आयु वर्ग में मेजर निर्भय सिंह ने उत्तराखंड के टॉप सीडेड शौर्य वर्मा को 6-0, 6-0 से हराकर चैंपियन बने। 45 वर्ष की आयु में अमित तिलक ने सत्या पाठक को 6-1, 6-0 से हराया। डबल्स के फाइनल मैच में प्रकाश बिष्ट और पुष्पेंद्र शर्मा ने हृदेश पाल और शौर्य वर्मा को 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में जीत हासिल किया। महिला सिंगल फाइनल मैच में सलोनी ने विमुक्ति सिंह को 6-0, 6-0, जबकि सीनियर वर्ग में अमिता मौर्या ने मोनिका सिंह को 6-2, 6-2 से मैच जीत लिया।

पालिका चेयरमैन शत्रुघ्न सिंह, ईओ स्वर्ण सिंह, सीओ अमित सिंह ने किया उत्साहवर्धन

इससे पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर, सीओ लालगंज अमित सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त किया। इसके बाद विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत टेनिस एसोसिएशन सचिव श्वेता वर्मा, मोहम्मद अयाज, संजय वर्मा, हशमत अली ने किया। लखनऊ से आए खिलाड़ी मेजर निर्भय सिंह ने कहा कि अगले साल ईटीएफ में कई और साथी खिलाड़ियों को लाने का प्रयास किया जाएगा और सभी को धन्यवाद दिया।

 

ए. गोल्डस्मिथ एकेडमी मटिहा में ईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग सिंगल में लक्ष्मण सिंह ने रोमांचकारी मुकाबले में अनिल कुमार को 6-4, 6-3 से हराया। वहीं डबल्स में लखनऊ के अनिल कुमार और लक्ष्मण सिंह ने बहुत ही संघर्षपूर्ण मैच में लखनऊ के मनीष सिंह और पीयूष कुसुमवाल को 6-2, 2-6, 10-8 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। मिक्स डबल में रायबरेली के हशमत अली और विमुक्ति सिंह उप विजेता रहे। उनको लखनऊ के अभिषेक और सलोनी ने हराकर फाइनल जीता। 50 वर्ग आयु में दिल्ली के पवन जैन और बनारस की मंजू खरे ने लखनऊ के मनीष सिंह और मोनिका सिंह को हराकर फाइनल जीता। 35 वर्ष में गोविंद मौर्य और अभिषेक यादव ने रायबरेली के हशमत अली और मनीष कुल्हाड़ी को हराकर फाइनल में जीत हासिल किया। इसी प्रकार 40 वर्ष के ग्रुप में रायबरेली के सुनील कुमार ने बहुत संघर्षपूर्ण मैच में राजस्थान के मनीष कुल्हाड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल जीता, महिला डबल्स में रायबरेली की अमिता मौर्या और विमुक्ति सिंह ने श्वेता वर्मा और मोनिका सिंह को 6-4, 6-4 से हराकर उपविजेता रही।