BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर

हाईस्कूल में माडर्न पब्लिक स्कूल की तनू को पहला स्थान

दिलीप सिंह

रायबरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर मीडिएट परीक्षा परिणाम जारी होते हुए मेधावियों के चेहरे खिल गए। एक बार फिर से बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए हाईस्कूल और इंटर में जिला टापर बनी। इंटर में वीणापाणि इंटर कालेज मलिकमऊ की नंदिनी गुप्ता ने सर्वाधिक 93.80 अंक हासिल कर शीर्ष मुकाम पर रही। वहीं हाईस्कूल में टाप टेन की सूची में माडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कालेज सलोन की तनु जायसवाल ने 96.83 अंक प्राप्त किया।

 

विद्यालयों में मना जश्न, मेधावियों का सम्मान

जिले में इस बार हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए 107 केंद्र बनाए गए थे। इसमें हाईस्कूल में 37777 और इंटर में 30946 छात्र-छात्राओं को पंजीकृत किया गया। गुरुवार को शाम चार बजे परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले विद्यालयों में मेधावी एकत्रित होने लगे। परिणाम घोषित होते ही टाप टेन की सूची में शामिल मेधावियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इंटर में वीणापाणि इंटर कालेज के मेधावी एक बार फिर से सफलता के शिखर पर पहुंचते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

बेटियों ने गुरुजनों को दिया श्रेय, बोली क ड़ी मेहनत से मिली सफलता

विद्यालय की इण्टरमीडिए की छात्रा नंदनी गुप्ता ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में हाईस्कूल में 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा अंशिका यादव ने विद्यालय में प्रथम स्थान, 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ अंश गुप्ता ने द्वितीय स्थान, 91.16 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा रितू ने विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटर में 87.6 प्रतिशत अंक के साथ सपना यादव ने द्वितीय स्थान, 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ मो समीर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के लगन का परिणाम- सुशीला

विद्यालय की प्रबंधिका सुशीला शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया एवं सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।