आईएससी में सौ प्रतिशत और आईसीएसई में 99 प्रतिशत परिणाम

दिलीप सिंह
रायबरेली। शहर के न्यू विजन स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए आईएससी कक्षा 12 और आईसीएसई (कक्षा 10) की परीक्षाओं में शानदार परिणाम हासिल किया है। आईएससी में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि आईसीएसई में 99 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि में खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया।

इंटर में आंशिका को मिले 95 प्रतिशत अंक
आईएससी कक्षा 12 में अंशिका ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सय्यद मुहम्मद तकी आबदी ने 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिया सलीम ने 85.5 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शुभी सोनी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। आईसीएसई कक्षा 10 में शोभित तिवारी ने 88 प्रतिशत अंक अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया। अनन्या श्रीवास्तव 83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं मशरबा नूरी और शिफा खातून ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।


परीक्षा में मिली सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम : आमिर बेग
विद्यालय के प्रबंधक आमिर बेग ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षकों की सराहना की, जिन्होंने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निरंतर प्रयास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही प्राप्त की जा सकती है सफलता : इशरत बेग
प्रधानाचार्या इशरत बेग ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दोनों के सहयोग से ही छात्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाते हैं। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस अवसर पर आफताब जहां, मुहम्मद शाहिद खान सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।
More Stories
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे
गुरुजनों की मेहनत लाई रंग, 74 प्रतिशत बने निपुण