BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

सदर विधायक ने सूचना विभाग की प्रदर्शनी को सराहा

— तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन, सरकार की योजनाओं को जन – जन पहुंचने का आह्वान

दिलीप सिंह 

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने विकास खण्ड राही के परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को चित्रों, पोस्टरों एवं अन्य माध्यमों के जरिए प्रदर्शित किया गया। मा० विधायक अदिति सिंह ने प्रदर्शनी का गहन निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की।

     योजनाओं की जानकारी के लिए प्रभावी कदम

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी आमजन एवं जनप्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अति० जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित विकास खण्ड राही व सूचना विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।