त्योहारों पर खरीदारी से घर बनाने तक राहत, मिलेगा विशेष ऑफर

रायबरेली। त्योहारों में घर, कार खरीदने और बचत बढ़ाने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने “बॉब के संग त्योहार की उमंग, शुभ भी लाभ भी” अभियान शुरू किया है। इसके तहत रिटेल ऋण, एमएसएमई ऋण, बचत योजनाओं और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर विशेष ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को आसान और किफायती बनाना है।
7.40 प्रतिशत से शुरू गृह ऋण, कार और इलेक्ट्रिक वाहन ऋण पर भी विशेष सुविधा
अभियान के तहत गृह ऋण की शुरुआती ब्याज दर 7.40 प्रतिशत और कार ऋण की 7.85 प्रतिशत रखी गई है। बैंक त्वरित ऋण मंजूरी, न्यूनतम दस्तावेजीकरण और प्रोसेसिंग शुल्क में पूर्ण छूट की सुविधा भी दे रहा है। भूखंड खरीदकर घर बनाने की योजना रखने वाले ग्राहकों के लिए “बॉब स्वभूमि” ऋण का विकल्प है, जिसमें कम मार्जिन और लंबी चुकौती अवधि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। महिला ग्राहकों को पात्रता के अनुसार ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत तथा कुछ अन्य पात्र श्रेणियों के ग्राहकों को 0.10 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत दी जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए “बॉब ग्रीन व्हील्स” ऋण पर 0.15 प्रतिशत ब्याज रियायत और लंबी चुकौती अवधि का प्रस्ताव है।

डेबिट कार्डधारक चुनिंदा ब्रांडों पर खरीदारी, भोजन, यात्रा और ग्रोसरी संबंधी छूट का लाभ उठा सकते हैं। महिला ग्राहकों के लिए विशेष बचत खातों में बीमा कवर और अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। वहीं, “बॉब फ्लेक्सी सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान” के तहत ग्राहक 500 रुपये प्रतिमाह से बचत शुरू कर सकते हैं। बैंक की इन पेशकशों का उद्देश्य त्योहारों में खर्च के साथ बचत और वित्तीय योजनाओं को भी प्रोत्साहित करना है।
आधी आबादी के हितों का विशेष ख्याल
बैंक विशेष रूप से महिला ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए बचत समाधानों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। ‘बॉब ग्लोबल वुमन एनआरई/ एनआरओ बचत खाता’ ऑटो स्वीप सुविधा के साथ निःशुल्क वैयक्तिक दुर्घटना/हवाई दुर्घटना बीमा कवर का लाभ प्रदान करता है। वहीं, ‘बॉब वुमन सफायर बचत खाता’ के अंतर्गत ₹10 लाख तक का कैंसर देखभाल बीमा कवर, परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श और टियारा क्रेडिट कार्ड पर विशेष प्रस्तावों सहित अनेक लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।
More Stories
विबग्योर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा
अल्टीमेटम के बाद नहीं टूटी रसूखदारों की हेकड़ी, अवैध कॉम्प्लेक्स सील
रायबरेली में सरिया से पीट पीटकर अधेड़ की हत्या