रायबरेली- बैंक लूटने की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को नसीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस अभी खंगालने में जुटी है। मामले में बड़ी बात यह है दोनों ही अभियुक्त सगे भाई हैं।
गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया 3 सितंबर को दोनों अभियुक्त मनोज कुमार सरोज पुत्र विनोद कुमार सरोज व अरविंद कुमार सरोज पुत्र विनोद कुमार सरोज ने मिलकर थाना नसीराबाद क्षेत्र के छात्रों में स्थित यूको बैंक में नकाब बांधकर बैंक को लूटने का प्रयास किया था तभी अलार्म बजने के कारण वह वहां से भाग गए थे। दोनों अभियुक्त पुनः चोरी करने जा रहे थे तभी नसीराबाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों अभियुक्त सगे भाई हैं जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं और डीह थाना क्षेत्र के वीकापुर के निवासी है। इससे पहले भी यह दोनों भाई मिलकर कई चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो अदद जिंदा कारतूस और अवैध शस्त्र भी बरामद किया है।
BedhadakNews.in
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी