BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

पालिका अध्यक्ष और ईओ ने स्वच्छता की दिलाई शपथ

rबरेली: नगर पालिका परिषद की ओर से फोर्थ इंटरनेशनल डे आफ क्लीन एयर फार ब्लू स्काई का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर और ईओ स्वर्ण सिंह ने सभी कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। पौधारोपण करके हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वायु गुणवत्ता में सुधार के लिये जागरूकता बढ़ाने और कार्यों को सुविधाजनक बनाने हेतु ‘स्वच्छ वायु दिवस के रूप में ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई’ का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में हवा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसके चलते लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि शुद्ध हवा आज की सबसे बड़ी जरूरत है। वायू प्रदूषण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर किसी की भूमिका होनी चाहिए। हम सभी लोग मिलजुलकर ही इस अभियान को सफल बना सकेंगे। नेहा परवीन ने कहा कि निर्माण के दौरान हमें ध्यान देने की जरूरत रहती है कि प्रयोग होने वाली सामग्री हवा के माध्यम से हमारे शरीर में ना पहुंचे। हम सभी को जागरूक रहने की जरूरत है।
इनसेट
जन्माष्टमी पर गाय की पूजा अर्चना

जन्माष्टमी नगर पालिका परिषद की ओर से पटेल नगर स्थित कांजी हॉउस में संरक्षित गोवंशों के पूजन एवं गौ सेवा कार्य संपन्न किया गया। उपजिलाधिकारी सदर मिथिलेश त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी आदि मौजूद रहे।