तरह की एक्सवायर दवाओं को कराया नष्ट, सामान्य तापमान में रखा मिला टिटबैक इंजेक्शनशिवशक्ति मेडिकल स्टोर ऊंचाहार में एक्सपायर दवाओं के लिए रैक में लेवलिंग नहीं मिली। फ्रिज नहीं मिला। कम तापमान में रखी जाने वाली दवा टिटबैक की 21 शीशी बाहर रखी मिलीं, उन्हें नष्ट कराया गया। संचालक दवाओं के क्रय-विक्रय का बिल नहीं दिखा सके। मौर्या मेडिकल स्टोर ऊंचाहार में फार्मासिस्ट नहीं मिला और इनके यहां भी दवाओं के क्रय विक्रय का रिकार्ड नहीं दिखाया गया। अखिल मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट नहीं है। मवेशियों की दवाओं के लिए रैक पर लेवलिंग नहीं की गई। दवा का क्रय विक्रय रिकार्ड भी नहीं मिला। वर्मा फार्मेसी कमालगंज में 50 तरह की एक्सपायरी दवाएं नष्ट कराई गई। इन चारों मेडिकल स्टोरों पर शेड्यूल एच-1 का रिकार्ड नहीं मिला और एक-एक दवा का नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
More Stories
रायबरेली में हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
स्कूली वाहनों पर एआरटीओ सख्त, 800 की फिटनेस
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चंदा चोरी और गाय पर सरकार को घेरा