रायबरेली : पिछले दो दिनों से हो छिटपुट बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं कई गांवों में मुश्किलें बढ़ गई है। सरेनी के कोटिया एहतमाली गांव के रास्ते जलमग्न हो गए है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जलनिकासी के लिए बनाई गई पुलिया की ऊंचाई अधिक होने के कारण दो दिन से हो रही बरसात के कारण आम रास्तों में पानी भर गया है।सरेनी क्षेत्र के कोटिया एहत माली गांव में लगे खड़ेजे की ऊंचाई कम होने व जल निकास हेतु बनवाई गई पुलिया की ऊंचाई अधिक होने से रास्ते में जलभराव हो गया है | हालात यह है कि गांव के रास्तों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है । किसानों के खेत पानी से लबालब है। फसलें डूबकर सड़ रही है । जिम्मेदारों की मनमानी के कारण किसानों के सामने जीवन और जीविका दोनों का संकट पैदा हो गया है । ग्रामीणों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत कर खड़जे को उखाड़ कर ऊंचाई पर लगवाये जाने की मांग की है। किसान नेता शशिकांत तिवारी की अगुवाई में गांव के तमाम लोगों ने सरेनी में बीडीओ से मुलाकात की व उनसे गांव में लगे खड़ंजे को उखड़वा कर दोबारा ऊंचाई से लगवाये जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि खड़ंजा नीचे होने व पुलिया ऊंची होने से पानी भरा रहता है। इससे आवाजाही में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के सुदर्शन, दीनदयाल, रामआसरे, सर्वेश आदि ने कहा कि यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी