खाद्य निरीक्षक की छापेमारी से व्यापारियों में मची खलबली
रायबरेली : खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए कई जगहों से नमूने लिए गए। जांच में कई नमूने अवमानक मिले। गणपति चेमिसिस की क्रीम का नमूना मिसब्रांड मिला। सभी खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजी गई है।
सत्य नगर स्थित न्यू अनिल बेकरी से खाद्य निरीक्षक ने गणपति चेमिसिस लिमिटेड निर्मित टापिंग क्रीम का नमूना लिया था। जांच में यह मिसब्रांड मिला। कैपरगंज से अर्जुन कुमार की दुकान से धनिया पाउडर नमूना की रिपोर्ट भी मिसब्रांड आई है। कुटीर रघुनाथ खेड़ा के धीरेंद्र निहालखेड़ा के सूबेदार के यहां से लिया गया खोवा, सलोन के धीरेंद्र जायसवाल के यहां से लिया गया धनिया पाउडर, बडिन पुरवा मजरे शोभवापुर के विनोद कुमार के यहां से लिया गया पनीर, किला बाजार के मो. शरीफ व विशुनपुर के देवेश सिंह के यहां से लिया गया दूध का नमूना जांच में अवमानक पाया गया। अभिहित अधिकारी अजीत राय ने बताया कि सभी खाद्य कारोबारियों को 30 दिनों में दोबारा जांच कराने के लिए नोटिस भेजी गई है। उसके बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे