– नवाबगंज के पचदेवरा गांव का मामला, मृतक के दो बेटों की हालत गंभीर
प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव में दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे को छत से नीचे फेंक दिया। इस दौरान दाेनों के बीच लड़ाई देख परिवारवालों ने बीच बचाव करने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अपने बेटे के साथ मिलकर एक भाई ने दूसरे को छत से नीचे फेक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट के दौरान प्रकाश के दो बेटे सौरभ और भेलू केसरवानी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बतादेकि प्रकाश केसरवानी व सुभाष केसरवानी के बीच आए दिन जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। शुक्रवार की रात आरोपी सुभाष केसरवानी और उसके परिवार के लोग छत की रेलिंग का निर्माण करा रहे थे। एक इंच जमीन की दीवार प्रकाश केसरवानी की तरफ अधिक बढ़ गई। जिसको लेकर विवाद शुरु हो गया। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई थी। लेकिन नतीजा सिफर रहा। शुक्रवार की रात में रेलिंग का निर्माण किया जा रहा था। उस दौरान दोनों भाइयो मे विवाद शुरु हो गया। बात बढ़ी और सुभाष और भाई प्रकाश के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट होता देख मां और पिता विवाद को सुलझाने के लिए बीच बचाव करने लगी। तभी सुभाष और उसके बेटों सौरभ व भेलू ने प्रकाश को पकडकर छत से नीचे धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरते ही प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मारपीट मे सुभाष के दोनों बेटे घायल हो गये। घटना के वक्त शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गये। लोगो ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भरती कराया और अन्य लोगो को हिरास्त मे ले लिया है। पुलिस ने देर रात मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी