BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

किंग खान ने जवान में अपनी अदाकारी का मनवाया लोहा

– दीवाना, डर, रामजाने और डॉन का मिक्स कॉकटेल देखने को मिला

शाहरुख खान की जवान अब तक की उनकी जबरदस्त फिल्मों में एक है। काफी अरसे बाद किंग खान का दीवाना, डर, रामजाने और डॉन का मिक्स कॉकटेल देखने को मिला है। शाहरुख इस फिल्म ने जवानों से लेकर किसानों की समस्या को पर्दे पर उकेरा है। एक्शन के साथ संवाद ने फिल्म को कुछ अलग किया है। फिल्म में जिस तरह से समस्याओं को पर्दे पर रखकर उसका जीवंत चित्रण करने की कोशिश की गई है वह काबिलेतारीफ है। फिल्म शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त, लहर खान और रिद्धि डोगरा अहम किरदारों में हैं. जबकि दीपिका पादुकोण का अहम कैमियो है। शाहरुख खान ने फिल्म को लेकर किसी भी तरह से फैन्स को निराश नहीं किया है और 2 घंटे 50 मिनट की फिल्म दर्शकों को सीट से नहीं उठने देती है। और एक्शन से लेकर इमोशन और मैसेज तक की भरपूर डोज देकर जाती है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वॉलीवुड को हॉलीवुड के समझ खड़ी करने का नायाब प्रयोग है। एटली की फिल्मों में भरपूर मसाला होता है। एटली ने जवान में एक नहीं दो शाहरुख खान रखे हैं, ऐसे में हर सीन और एक्शन का मजा दोगुना हो जाता है। फिल्म सिनेमाघरों में नई जान फूंकने का काम करती है।

जवान में अदाकारों की एक्टिंग की बात की जाए तो शाहरुख खान बेमिसाल हैं। उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि लोग उन्हें ऐसे ही किंग खान नहीं कहते हैं। पूरी फिल्म उन्हीं के नाम पर चल रही है। फिल्म में नयनतारा की. एक्टिंग शानदार है साथ‍ ही एक्शन भी डबल पैकेट धमाका जैसा है। दीपिका पादुकोण का अहम किरदार हैं और काफी पावरफुल भी हैं। विजय सेतुपती ने काली के किरदार में जान डाल दी है. उनके डायलॉग में कमाल का पंच है। संजय दत्त का कैमियो जोरदार है। प्रियामणि भी ध्यान खींचती हैं।
प्वाइंट- 4 स्टार
क्यों देखें- शाहरुख के फैन हैं या फिर कुछ नया धमाकेदार देखने की इच्छा है