BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

ग्लास, कैनवास पेंटिंग तो किसी को भाया कोन वर्क

ए. गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स अकादमी में एक दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन

रायबरेली : मटिहा स्थित ए. गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स अकादमी में एक दिवसीय दिव्य एवं भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग तरह की पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर और विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन मो. इलियास ने पूजा अर्चना कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्लास, कैनवास पेंटिंग तो किसी ने कोन वर्क को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। साथ ही खरीदारी भी की।
मुख्य अतिथि कला एक ऐसा माध्यम है, जिससे निर्जीव में भी जान डाल देता है। जिस तरह से घर के एक कोने में पड़ी रहने वाली वस्तुओं को आकर्षक ढंग से सजावटी बनाया गया, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद मो. इलियास ने कहा कि कला का एक अद्भुत नजारा यहां देखने को मिल रहा है। गुण ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने प्रदर्शनी आयोजक प्रख्यात कलाकार कंचन उपाध्याय की प्रशंसा की। इससे पहले मुख्य अतिथि का अकादमी प्रबंधक संजय वर्मा और श्वेता वर्मा ने बुके देकर स्वागत किया। बताया कि आगे भी ऐसे आयोजन यहां पर कराए जाएंगे। इसका एक मात्र उद्देश्य लोगाें को ऐसी कला से अवगत कराना है। कलाकार कंचन उपाध्याय ने बताया कि इस विधा के माध्यम से कोई भी अपना कैरियर संवार सकता है। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। आर्ट गैलरी में स्केचिंग, कलरिंग, कैनवास पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, वाश पेंटिंग, फेब्रिक पेंटिंग, कोन वर्क, वर्ली आर्ट, वाल डेकोरेशन, स्टिल लाइफ, ट्रिबल आर्ट आदि से बनी कलाकृतियों को लगाया गया है। इस दौरान हर किसी ने आर्ट गैलरी में पेंटिंग को देखकर जरूरत की खरीदारी की। साथ कंचन उपाध्याय का उत्साहवर्धन भी किया। प्रविंद्र सिंह ने कहा कि जिले में शायद पहली बार ऐसा कोई आयोजन हुआ है, जिसमें वेस्टेज सामग्री का सही उपयोग किया गया। एक्सईएन ओपी सिंह ने आर्ट गैलरी की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को बधाई दी। इस मौके पर हसमत अली, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्वेता वर्मा, साधना सिंह, प्रियंका आदि मौजूद रहे।