BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

घर में घुसकर महिला की कुल्हाड़ी से की हत्या

– मां को बचाने में 10 साल का लड़का घायल
लखनऊ: उन्नाव की सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा में अधेड़ ने कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या कर दी। वहीं मां को बचाने पहुंचा 10 वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बाकरगंज में रविवार भोरपहर अनिल तेली पुत्र बाबूलाल मौका पाकर रामसिंह के घर घुस गया और उसकी पत्नी रिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मां को बचाने पहुंचा 10 वर्षीय पुत्र तरुण भी घायल हो गया। चीख सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी को अनिल बहला फुसला कर दो वर्ष पहले अपने साथ लेकर चला गया था। एक माह पहले रिंकी पुत्र तरुण के साथ वापस आ गई। तभी से अनिल रिंकी पर साथ रहने का दबाव बना रहा था और वह अनिल के साथ जाने से इंकार कर रही थी। जिससे अनिल उसे आए दिन परेशान कर रहा था।
कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है ।