
: डीएम से की गई थी शिकायत, जिला स्तरीय टीम को जांच में बेड, उपचार उपकरण और चिकित्सक के नाम का मिला पर्चा
मामला कैलाशपुरी मुहल्ले के सिद्दीकी मेडिकल स्टोर का है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर में पीछे क्लीनिक भी संचालित है। उपचार के बाद कूड़ा सड़क पर फेंकने से लोगों ने शिकायत डीएम से की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रकाशचंद, एसीएमओ अरविंद कुमार, औषधि निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने मौके पर जांच की। मेडिकल स्टोर में कोई मरीज भी टीम को नहीं मिला। वहीं अंदर कमरे में एक टेबल लगी मिली, उस पर चिकित्सक के नाम का पर्चा, एक बेड और कमरों में कुछ दवाएं भी बरामद हुई। संचालक टीम को कैशमेमो, दवाओं के खरीद व बिक्री का रिकार्ड, शेड्यूल एच-1 दवाओं का रिकार्ड भी नहीं दिखा सके। एंटीबायटिक दवा का नमूना लिया गया। मेडिकल स्टोर में पीछे मिली दवाओं को सील करके उनकी खरीद बिक्री की जानकारी मांगी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मेडिकल उपकरण मिले हैं, एसीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। मामले की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे