
– राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन
रायबरेली : राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। गायन, वादन, नृत्य, दृश्य, कला, मूर्तिकला और चित्रकला में प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंद्रशेखर मालवीय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि के साथ प्रधानाचार्य डा. स्मिता मिश्रा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप प्रधानाचार्य डा. ममता पाल ओर सुमन सिंह ने अतिथियों का सम्मान और स्वागत किया। सभी विद्यालयों के शिक्षक अपने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंडल स्तर के लिए चुना गया। इस मौके पर एफजी कालेज उप प्राचार्य प्रो. बीडी मिश्रा और जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान इरफान सिद्दीकी मौजूद रहे।
More Stories
रायबरेली में हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
स्कूली वाहनों पर एआरटीओ सख्त, 800 की फिटनेस
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चंदा चोरी और गाय पर सरकार को घेरा