
भाजपा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला
रायबरेली : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बूथ को सशक्त करने पर जोर दिया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। इसके लिए अभी से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लग जाए।
इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रदेश मंत्री ने मंडल के बूथों को शक्तिकेन्द्र मैपिंग, मंडल स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता के कार्यों का विभाजन करके बूथ सशक्तिकरण में लगाने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने मंडलों, शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी ओर बूथ अध्यक्षों के साथ बूथ समितियों की बैठक करे बूथ सत्यापन कराए। जिला कार्यशाला का संचालन अभियान प्रमुख देवेन्द्र सिंह ने किया। क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, विशाल पाण्डेय, शरद सिंह, अमरेश सिंह मौर्य, कृष्णा चौधरी, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे