आज संविधान और सामाजिक न्याय की अलख जगाएंगे सुशील पासी

बछरावां, रायबरेली। सामाजिक न्याय के प्रणेता एवं आरक्षण व्यवस्था के अग्रदूत छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर 26 जून 2026 को बछरावां में एक भव्य “संविधान सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। बाला जी मैरिज लॉन लखनऊ मार्ग स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होने वाला यह सम्मेलन संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
इस सम्मेलन का विशेष आकर्षण AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं लोकप्रिय युवा नेता सुशील पासी के विचार और संदेश होंगे। सामाजिक न्याय, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की बुलंद आवाज के रूप में पहचान बना चुके सुशील पासी लगातार संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनके नेतृत्व और सक्रिय जनसंपर्क ने युवाओं तथा सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों में नई ऊर्जा का संचार किया है। सम्मेलन में जननायक राहुल गांधी के संदेश को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। साथ ही संविधान और सामाजिक समानता के मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शाहू जी महाराज के ऐतिहासिक सामाजिक योगदान, शिक्षा के प्रसार और आरक्षण जैसी दूरदर्शी नीतियों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।
राष्ट्रीय सचिव एवं लोकप्रिय युवा नेता सुशील पासी का सार्थक प्रयास बनेगा सम्मेलन की पहचान
कार्यक्रम में आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ संकल्प सभा” लोकतंत्र, समानता और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देगी। आयोजकों का मानना है कि वर्तमान समय में संविधान की मूल भावना को समझना और उसे जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह सम्मेलन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर संवाद और जागरूकता का अवसर प्रदान करेगा।
क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिकों में सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। सुशील पासी जी की प्रेरक उपस्थिति और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से जुड़े अनुभव निश्चित रूप से सम्मेलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे।
यह संविधान सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जन-जागरण का एक सशक्त अभियान साबित होने जा रहा है।
More Stories
कार्रवाई ने खोली शिक्षा माफियाओं के संरक्षण की पोल
दिनदहाड़े मारपीट कर पिता-पुत्र से लूट, दहशत
नहीं बची नदी में कूदी मालकिन, कुत्ते के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण