पिता को बचाने पहुंची पुत्री को किया लहूलुहान, पड़ोसी समेत चार पर आरोप

दिलीप सिंह
रायबरेली। खेत में नाली खोदने को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। घुरौना गांव में कहासुनी के बाद पड़ोसी समेत चार लोगों पर अधेड़ और उसकी पुत्री पर सरिया व फन्नटी से हमला करने का आरोप है। सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगने से भगवानदीन (55) पुत्र रामसेवक की मौत हो गई, जबकि पिता को बचाने पहुंची पुत्री कोमल घायल हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

परिजनों के मुताबिक, भगवानदीन का पड़ोसियों से खेत में नाली खोदने को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब सात बजे इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गुड्डू के घर दूसरे मोहल्ले के सोनू, मोनू और पंकज भी पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर गुड्डू और उसके साथ आए तीनों युवकों ने भगवानदीन को घेर लिया और सरिया से हमला कर दिया।

हमले में भगवानदीन के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। पिता को बचाने के लिए पहुंची पुत्री कोमल के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। गंभीर हालत में भगवानदीन को एंबुलेंस से सीएचसी बछरावां ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
More Stories
सपा ने चला पूनम सिंह पर दांव, जिले की राजनीति में खलबली
कोर्ट का आदेश हाथ में, फिर भी जमीन पर दबंगई!
रायबरेली में हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा