विश्व पर्यावरण दिवस

बदलते पर्यावरणीय हालात के बीच पौधारोपण सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व : डॉ. निर्मला कुमारी साहू
रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला महिला अस्पताल में सफेद कोट पहने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने व्यस्त कार्यों से समय निकालकर अस्पताल परिसर में पौधरोपण रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं सीएमएस डॉ. निर्मला कुमारी साहू ने कहा कि जिस तरह चिकित्सक मरीजों का उपचार कर उन्हें नया जीवन देते हैं, उसी तरह पेड़-पौधे धरती और मानव सभ्यता को जीवन प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात के बीच पौधारोपण सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व बन गया है।
डॉ. साहू ने कहा कि स्वच्छ हवा, हरियाली और शुद्ध पर्यावरण किसी दवा से कम नहीं हैं। अनेक बीमारियों की रोकथाम प्रकृति की गोद में ही संभव है, इसलिए हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बड़े बाबू रामलखन समेत अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अस्पताल परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को शीतल छांव, स्वच्छ हवा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे।
आने वाले समय में अस्पताल परिसर में लगाए गए पौधे मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को प्रदान करेंगे शीतल छांव, स्वच्छ हवा और सकारात्मक ऊर्जा

पौधारोपण के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला महिला अस्पताल की यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गई कि “धरती स्वस्थ होगी, तभी मानव जीवन सुरक्षित और समृद्ध होगा।” डॉक्टरों के हाथों रोपे गए ये पौधे आने वाले कल की हरियाली, खुशहाली और स्वस्थ भविष्य की नई उम्मीद बनेंगे।
More Stories
टूटी खिड़कियों से वार्डों में घुस रही मच्छरों की फौज
स्वनिधि महोत्सव से पटरी कारोबारियों की राह आसान
सदर विधायक ने सूचना विभाग की प्रदर्शनी को सराहा