जीवन को संवारने की कला है योग : डॉ. अमिता जैन

रायबरेली। सई नदी तट पर बुधवार सुबह ऐसा दृश्य देखने को मिला, जहां योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, स्वास्थ्य जागरुकता और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव मनाया जा रहा था। राणा बेनी माधव बख्श सिंह पार्क में आयोजित मातृभूमि सेवा मिशन के पांच दिवसीय विश्व योग महोत्सव ने यह संदेश दिया कि योग व्यक्ति को निरोग बनाने के साथ समाज को भी नई दिशा देने की शक्ति रखता है। एम्स की निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन और प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीगोपाल शरण महाराज की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। दीप प्रज्ज्वलन, पौधरोपण और शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। योग साधकों की सामूहिक उपस्थिति ने पूरे वातावरण को ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मकता से भर दिया।

एम्स निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन ने योग को आधुनिक जीवन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों और युवाओं के लिए मानसिक मजबूती, एकाग्रता और आत्मविश्वास का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं डॉ. श्रीगोपाल शरण महाराज ने योग को भारतीय ज्ञान परंपरा की वह धरोहर बताया, जो मनुष्य को आत्मिक शांति और समाज को स्वस्थ संस्कार प्रदान करती है। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि योग को केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रखा गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और बच्चों को पुस्तक किट वितरित कर शिक्षा संवर्धन का संदेश भी दिया गया। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और पूर्व सैनिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को जनभागीदारी के प्रेरक अभियान में बदल दिया। सई तट से उठी यह योग चेतना अब एक ऐसे आंदोलन का स्वरूप लेती दिख रही है, जो स्वस्थ शरीर के साथ जागरूक, संस्कारित और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

एम्स निदेशक बोली, योग से मिटेगा तनाव और स्वस्थ होगी जिंदगी

कार्यक्रम में प्रदीप पांडेय, इं. विजय रस्तोगी, अशोक शर्मा, पूनम तिवारी, महेंद्र मिश्रा, एसपी सिंह, रुद्र नारायण शुक्ल, रवींद्र यादव, छोटे लाल यादव, आरबी यादव, राजेंद्र बहादुर सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह फौजी, महेंद्र अग्रवाल, प्रकाश नारायण पाठक, डीके सिंह, अशोक सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्रा, अजय पाल सिंह, अजय मिश्रा, राजेश पांडेय आदि लोग शामिल थे।
More Stories
नहीं बची नदी में कूदी मालकिन, कुत्ते के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण
‘साहब! इलाज मिल रहा, सुकून नहीं’
सरकार आपके द्वार के उद्देश्यों को डीएम ने किया साकार