BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

बाबू एलपीएस में वीर विनायक दामोदर सावरकर की मनाई जयंती 

— सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध, अतिथियों ने सराहा

दिलीप सिंह

रायबरेली। हरचंदपुर स्थित बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल में क्षेत्र के युवा भारत के 15 से 29 वर्ष के बच्चों ने विद्यालय परिसर में वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वही चित्रकला समेत अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत वर्तिका व प्रांतीय परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश भाजपा की पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। इसके बाद वीर सावरकर की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन माही दुबे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जिसमें तनिष्का, राधिका, अनुप्रिया शुक्ला, आदिती सिंह, राधिका सिंह ने सहभागिता ली । बच्चों के कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत गीत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें साक्षी तान्या मिश्रा, समीक्षा ,स्तुति ,अंशिका और प्रिया सिंह सहभागिता की। बच्चों ने स्वागत गीत के दौरान सभी अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके उपरांत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नव्या श्रीवास्तव, महक साहू, साक्षी रावत, रोमिल विश्वकर्मा, अंशिका वर्मा, तान्या मिश्रा, स्तुति वर्मा, उमैमा, प्रिंसी निर्मल, शिवांगी सिंह, सिमरन अवस्थी, श्रद्धा मौर्य, आराध्या गुप्ता ने सहभागिता की।

अतिथियों के द्वारा प्रथम स्थान अंशिका वर्मा, द्वितीय स्थान नव्या श्रीवास्तव, तृतीय स्थान तान्या मिश्रा के नाम चयनित किए गए। इसके उपरांत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रितिका साहू, वंशिका गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, स्तुति वर्मा, पीयूषिका गुप्ता, सृष्टि साहू ,योगिता सिंह, आयुषी वर्मा, उमैमा, अवनीश शुक्ला, विवेक शुक्ला, सिद्धार्थ, विशाल मिश्रा ने प्रतिभाग किया। अतिथियों के द्वारा प्रथम स्थान उमैमा और सृष्टि साहू, द्वितीय स्थान स्तुति वर्मा ने तृतीय स्थान वंशिका गुप्ता ने प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि पूर्णिमा श्रीवास्तव ने अपने भाव प्रकट किया जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि वह भी इसी तरह से निरंतर आगे बढ़ते हैं और अपने जीवन का एक लक्ष्य जरूर से करें फिर विशिष्ट अतिथि वर्तिका सिंह ने बच्चों को आज के समय में किस तरह से हम अपने जीवन को जिए और साथ में अपने लक्ष्य को कैसे निर्धारित करके उसके आगे बढ़े क्योंकि जब तक लक्ष्य नहीं होता तो जीवन दिशा हीन होता है।

मोबाइल से बाहर निकल महापुरुषों का करें अनुसरण – सपना

बाबू एल.पी.एस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सपना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के अंत में अपने भाव प्रकट किये जिसमें उन्होंने वीर सावरकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह कितना कठिन समय रहा होगा जब उन्होंने अपने जीवन में देश की आजादी के लिए जेल में रहते हुए भी आपको देश के लिए समर्पित कर दिया और उनके समर्पण को आज भी पूरा भारत याद करता है हमें भी इसी तरह के कार्य करने चाहिए जिससे हम भी समाज के काम आ सके सिर्फ मोबाइल देखकर के रील स्क्रॉल करके जीवन जीना बिल्कुल सही नहीं है। हमें मोबाइल से बाहर आना होगा और फिर से अपने जीवन को आगे एक सही दिशा में लेकर जाना होगा।

कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के विशिष्ट सलाहकार विकास श्रीवास्तव द्वारा वीर विनायक दामोदर सावरकर जी के लिए कुछ पन्तियाँ समर्पित किया गया और उन्होंने कहा की “कष्ट सहा काले पानी का, कोलू को पेला था। काल कोठरी में यम से, वह वीर युद्ध खेला था। कोड़ो से पीटे जाते थे, कभी बेत खाते थे। कभी पेट भर जाता , अक्सर भूखे सो जाते थे।करो कूदने की सागर में ,घटना को फिर याद वीर विनायक दामोदर सावरकर जिंदाबाद।“विद्यालय की शिक्षिका श्रद्धा मिश्रा, ममता श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, प्रतिभा ,अमिता, पारूल शुक्ला ,अंजलि, प्रिया चौरसिया, अभय कश्यप, मोनिका, मनीषा, शिखा, पूजा सिंह, सीता श्रीवास्तव ,ज्योति सोनी, नेहा ,सोनाली, नैना, सुषमा, स्मृति शुक्ला, दुर्गेश कुमारी, कल्पना,खुशी, सरस्वती वाजपेई, सौम्या गुप्ता, सचिन शुक्ला, अनीता, वैभव आदि उपस्थित रहे।