विश्व योग दिवस के पांच दिवसीय महोत्सव को भव्य-दिव्य बनाने की तैयारियां

अमरेंद्र कुमार
रायबरेली। विश्व योग दिवस को जन-जागरण और स्वास्थ्य चेतना के महापर्व के रूप में मनाने के लिए मातृभूमि सेवा मिशन इकाई रायबरेली ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सिविल लाइंस स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी पांच दिवसीय योग महोत्सव को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने की रणनीति तैयार की गई। इकाई अध्यक्ष रामराज गिरी की अध्यक्षता में लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जून से 22 जून तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय योग महोत्सव के माध्यम से रायबरेली में योग, स्वास्थ्य, सेवा और अध्यात्म का व्यापक संदेश प्रसारित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, प्रेरक व्याख्यान, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ समाज निर्माण का सशक्त माध्यम भी।

18 से 22 जून तक योग, स्वास्थ्य, सेवा और अध्यात्म का महाअभियान, 15 जून को होगी तैयारियों की अंतिम समीक्षा
बैठक में मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा वर्ष भर संचालित निःशुल्क दैनिक योग शिविर की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि मिशन निरंतर सेवा, संस्कार, स्वास्थ्य और अध्यात्म के क्षेत्र में समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। विश्व योग दिवस का यह आयोजन उसी सेवा-संकल्प का विस्तार होगा।बैठक में आगामी 15 जून को पुनः समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पांच दिवसीय योग महोत्सव रायबरेली में स्वास्थ्य, अध्यात्म और सामाजिक जागरूकता का नया अध्याय स्थापित करेगा।

बैठक में संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संयोजक प्रदीप पाण्डेय, सचिव राकेश यादव, प्रो. डॉ. संजय सिंह, रामानुज मिश्रा, प्रकाश नारायण पाठक, देवेंद्र नाथ मिश्रा, अजय पाल सिंह चौहान एडवोकेट, अजय मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, अशोक शर्मा, शिव मनोहर पाण्डेय, शिवचंद्र पाण्डेय, रश्मि पाण्डेय, सुमन यादव, राजेश पाण्डेय, अशोक सिंह, अनूप शर्मा एवं भगवत प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
बाबू एलपीएस में वीर विनायक दामोदर सावरकर की मनाई जयंती
बाइक सवारों को रौंद होटल में घुसा टैंकर, बुजुर्ग की मौत
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन