BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

बीईओ सरेनी का बीएसए पद पर प्रोन्नत पर बधाई का तांता

 

 

अमरेंद्र कुमार 

रायबरेली। खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी के बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर भव्य स्वागत एवं बधाई समारोह का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र सरेनी में संपन्न हुआ। प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील प्रभारी शैलेन्द्र सिंह की अगुआई में खण्ड शिक्षा अधिकारी, सरेनी जनपद रायबरेली श्री वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद के समकक्ष पद पर पदोन्नत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि श्री द्विवेदी ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण विकसित करने तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हित में अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उनकी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता एवं सकारात्मक सोच के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है, जो समस्त शिक्षक समुदाय के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर शिक्षक नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं दूरदर्शी सोच के बल पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे तथा विभाग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। राष्ट्रीय निर्णायक वॉलीबॉल भीम प्रताप सिंह ने कहा कि “शिक्षा के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं प्रशासनिक दक्षता का यह सम्मान समस्त शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।” कार्यक्रम का संचालन आनंद तिवारी ने किया!कार्यक्रम में राकेश द्विवेदी, अंशुमान मिश्र, नागेन्द्र सिंह संजय सिंह, राम बहादुर श्रीवास्तव, सुमन देवी, जय शंकर, शिव बहादुर, धर्मेंद्र सिंह,समर जीत, रणंजय सिंह, गौरव सिंह, मनीष कुमार बालकृष्ण तिवारी बृजेश पांडे राघवेंद्र सिंह संतोष चौहान राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे