प्रधानों को बेहतर तरीके से निर्वहन करने का किया आह्वान

दिलीप सिंह
रायबरेली। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानाें को प्रशासक बनाए जाने पर विकास खंड राही और अमावां के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक अदिति सिंह ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए बधाई दी। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय पहल है, जिससे ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे और ग्राम प्रधान गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सदर विधायक ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्लाक के अधिकारियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
More Stories
रायबरेली में हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
स्कूली वाहनों पर एआरटीओ सख्त, 800 की फिटनेस
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चंदा चोरी और गाय पर सरकार को घेरा