दबंगों से पिटी सभासद, वीडियो सबूत, 112 कॉल और तहरीर फेल! पुलिस मौन
रायबरेली। महिला जनप्रतिनिधि के साथ कथित मारपीट, जानलेवा धमकी और गाली-गलौज के गंभीर आरोपों के बावजूद मिल एरिया पुलिस की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। सामाजिक तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत करने वाली वार्ड-5 खसपरी की सभासद सुनीता पाल का आरोप है कि शिकायत के बाद दबंगों ने उन्हें निशाना बनाया, इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई के बजाय आंखें मूंद कर बैठी है।

मिल एरिया थाने की पुलिस से न्याय न मिलने पर एसपी की चौखट पर पहुंची पीड़ित महिला सभासद
पीड़िता के अनुसार गांव में तालाब पाटकर किए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत उन्होंने नगर पालिका में की थी। इसी रंजिश में 6 जून को पांच नामजद और 8-10 अज्ञात लोग उनके चाचा के घर के बाहर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से पिटाई कर गंभीर चोटें पहुंचाईं तथा दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने, डायल-112 पर सूचना देने और थाने में तहरीर सौंपने के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए। इससे नाराज सभासद जयप्रकाश वर्मा, कुसुमा, श्रवण कुमारी, आसिफ, दीन दयाल, शबिस्ता बृजेश, एसपी सिंह, कमरुद्दीन आसिफ, अमर सिंह व राम सजीवन ने पीड़िता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
More Stories
तालाब पर कब्जा करने से रोका, दबंगों ने सभासद व परिजनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
रेस्टोरेंट संचालकों को चूना लगा रहे ZOMATO, SWIGGY
साहब! कुत्तों को आराम, मरीजों का कौन है जिम्मेदार?