BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

दिनदहाड़े मारपीट कर पिता-पुत्र से लूट, दहशत

मदद के लिए चिल्लाते रहे पिता-पुत्र, चुपचाप खड़े देखते रहे लोग

सलोन, रायबरेली। कस्बे में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई मारपीट और कथित लूट की घटना से सनसनी फैल गई। डीजल लेने जा रहे एक व्यक्ति और उसके पुत्र को बाइक सवार युवकों ने रोककर मारपीट की तथा सोने की चेन लूट ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
            प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति गौरी शंकर मिश्रा पुत्र राम सुंदर मिश्रा निवासी पूरे गजई मजरे मटका अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप की ओर डीजल लेने जा रहा था। आरोप है कि सम्राट ट्रेडर्स के पास उसने दाहिने ओर मुड़ने के लिए इंडिकेटर दिया था कि पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए हसीब और साहिल निवासी कच्ची मस्जिद कस्बा सलोन ने पिता पुत्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित का आरोप है कि टक्कर के बाद दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए उस पर और उसके पुत्र पर टूट पड़े। बीच सड़क हुई मारपीट में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के इस दौरान आरोपी पक्ष से कई लोग मौके पर पहुंचकर मारपीट शुरू की दी। पीड़ित के मुताबिक वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने हस्तक्षेप नहीं किया।
आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने करीब 15 ग्राम वजनी सोने की चेन भी छीन ली। पीड़ित ने आरोपियों को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर हसीब, रसीद, साहिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया जी। लूटपाट की घटना नही हुई है।