लखनऊ: समाज और कितना गिरेगा। क्या, जहर नसों में इतना फैल चुका है कि इंसान को इंसान नहीं समझना चाह रहे हैं। चंद रुपयों के खातिर धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक भी मौत के इस खेल में रमते जा रहे है। हाल ही में जारी एक वीडियो में अस्पताल कर्मियों ने मानवता को तार-तार करते हुए दर्द से छटपटा रही महिला को जबरन बाइक पर बैठा दिया। बताते है कि मामला चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से ऐसा हुआ है। कुछ देर बाद मौत भी हो गई। हालांकि वीडियो कहां का है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
More Stories
कार्रवाई ने खोली शिक्षा माफियाओं के संरक्षण की पोल
तालाब पर कब्जा करने से रोका, दबंगों ने सभासद व परिजनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
दबंगों से पिटी सभासद, वीडियो सबूत, 112 कॉल और तहरीर फेल! पुलिस बनी मूकदर्शक