BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

बिहार ही नहीं हर जगह होनी चाहिए जातीय जनगणना

 

 

 

रायबरेली : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को शहर में अपना दल एस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जातीय जनगणना को लेकर साफ कहा कि अपना दल हमेशा से जातीय जनगणना की वकालत करती रही है। पिछड़ों के लिए एक अलग से पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बने इसे लेकर संसद में भी बात उठाई गई है। बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना को लेकर जो रिपोर्ट जारी की गई है इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बात बिहार की नहीं हर जगह की हो। जातीय जनगणना आज समय की मांग है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के लिए तैयार हो रहे सियासी रण में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन कर एक नया राजनीतिक संकेत दिया है। जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन सबसे अधिक सीटें जीतेगा। पिछले चार चुनाव से अपना दल एस और एनडीए का गठबंधन रहा है और हमने जीत हासिल की है। इसमें अपना दल का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है।