BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

फार्मासिस्ट मिले अनुपस्थित, मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस

 
रायबरेली। प्रमुख सचिव (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार नशा मुक्त औषधियों के दुरुपयोग रोकने के लिए जिला औषधि निरीक्षक ने शहर के गीतांजलि मेडिकल स्टोर इंदिरा नगर तथा सिटी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही प्रतिष्ठानों पर कोई कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं पाया गया। सिटी मेडिकल स्टोर में 6 प्रकार की नारकोटिक्स औषधि बरामद हुई है जिनका क्रय-विक्रय बिल प्रस्तुत न कर पाने के कारण सभी नारकोटिक्स औषधियों को सील करते हुए विक्रय हेतु प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिष्ठान पर प्रोपराइटर व फार्मासिस्ट की अनुपस्थित में विक्रय किये जाने पर प्रतिष्ठान को बंद करा दिया गया है। वहीं गीतांजली मेडिकल स्टोर पर जांच करने पर कोई भी कोडीन युक्त सिरप तथा नारकोटिक्स प्रतिबंधित औषधि नहीं पाई गई। प्रतिष्ठान में औषधि का विक्रय फार्मासिस्ट की अनुपस्थित में किया गया पाया गया। शेड्यूल एच-1 के अंतर्गत औषधियों का कोई भी अभिलेख (रिकार्ड) नहीं पाया गया। सिटी मेडिकल स्वर व गीतांजली मेडिकल स्टोर से औषधि (संदिग्ध) का 1-1 नमूना संग्रहित किया गया है। उपरोक्त दोनों फर्मों को निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
इनसेट
पीईटी परीक्षा के लिए बना कंट्रोल रूम, निगरानी करेंगे अधिकारी
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग लखनऊ के माध्यम से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की लिखित परीक्षा 26 एवं 29 अक्टूबर को 4 पालियों (प्रत्येक दिवस दो पाली) प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक जनपद के 28 परीक्षा केन्द्रों आयोजित होगी।परीक्षा का सफल आयोजन, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु 28 अक्टूबर प्रातः 5 बजे से सम्बन्धित कार्यवाही समाप्त होने तक जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर 9454418979 स्थापित करते हुए कई अधिकारियों की तैनाती की गयी है। जिनमें डॉ. रजनीश प्रकाश तिवारी, प्रधानाचार्य,राजकीय इंटर कॉलेज मोबाइल नंबर 9415742693, सुरेश कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज हलोर, मोबाइल नंबर 9415054521,डॉ. विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल पश्चिम गांव मोबाइल नंबर 9621373372 शामिल है।इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल केंद्र कलेक्ट्रेट में 28 अक्टूबर को 5 बजे सांय परीक्षा के सील्ड बक्स जमा होने तक व 29 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे तक परीक्षा के सील्ड बाक्स जमा होने तक तैनात कंट्रोल रूम के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वह समय से पूर्व तैनाती स्थल पर पहुंचकर अनवर प्राप्त सूचनाओं / समस्याओं को एक रजिस्टर में अंकित कर निराकरण करायेंगे। ये लोग अपरिहार्य स्थिति की सूचना तत्काल अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट,अपर पुलिस अधीक्षक व न्याय सहायक को अवगत करायेंगे।