बजरंग दल और विहिप की ओर से 22 जनवरी को मनाया जाएगा उत्सव
हर्षित शुक्ला
रायबरेली । श्री राम लला 22 जनवरी को अपने गर्भगृह श्री धाम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं। इसको लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रामभक्तो में उत्सव का माहौल रहेगा। जिला संयोजक योगेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला के गर्भ गृह ने जाने के साक्षी बन रहे है। पूरे देश में उल्लास का माहौल है। इस दिन घर-घर दीपावली जैसा दृश्य देखने को मिलेगा।

जिला संयोजक की अगुवाई में कार्यकर्ता घर घर पहुंचा रहे अक्षत
रायबरेली जिले के अलग-अलग प्रखंडों में बजरंग दल विहिप के कार्यकर्ता पूजित अक्षत प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। बजरंग दल ने संपूर्ण जिले के विभिन्न प्रखंडों के सभी घरों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निवेदन किया है एवं स्थापित मंदिरों पर 108 हनुमान चालीसा पाठ, श्री राम स्तुति, श्री राम रक्षा स्त्रोत, विजय महामंत्र श्री राम जै राम जै जै राम का पाठ आम जनमानस के सहयोग से करने का निश्चय किया है। जिनमें संकट मोचन मंदिर डलमऊ, संकट मोचन मंदिर लालगंज, बालाजी मंदिर खीरो, राम जानकी मंदिर सरेनी, गदा दास बाबा मंदिर गदागंज ,कालिका मंदिर असरियावा, महाबली हनुमान मंदिर रोहनिया, दुर्गा मंदिर ऊंचाहार, श्री हनुमान मंदिर मुख्य है।
बजरंग दल द्वारा 22 जनवरी को गंगा तट डलमऊ पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित करने का निर्णय लिया है।

More Stories
जहर से अभिषेक की हुई थी मौत
रायबरेली में पकड़ा गया झारखंड टप्पेबाजों का गैंग
कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम से धक्का-मुक्की