— राष्ट्रीय नदी रैंचिंग कार्यक्रम 2023 के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने मछुआरों को किया जागरूक
रायबरेली : राष्ट्रीय नदी रैंचिंग कार्यक्रम 2023 के अवसर पर गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन को ध्यान में रखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) प्रयागराज ने डलमऊ गंगा नदी में एक लाख मछलियों के बीज रैंचिंग सह जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत छोड़ा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रभारी डॉ. धर्मनाथ झा ने गंगा नदी में मछली और रैंचिंग के महत्व को बताया।
उन्होने कहा कि इस साल गंगा नदी में कम हो रहे महत्वपूर्ण मत्स्य प्रजातियों के 30 लाख से ज्यादा बीज का रैंचिंग हुआ है। मुख्य अतिथि निर्मला पासवान विधायक (विधान परिषद सदस्य), उत्तर प्रदेश ने गंगा को स्वच्छ रखने और जैव विविधता को बचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ यूके सरकार, निदेशक, आईसीएआर-एनबीएफजीआर लखनऊ ने मछुआरों को गंगा नदी के लिए मछलियों के महत्व को बताया। मत्स्य निरीक्षक शशांक नमन ने कहा कि मछलियों को बचाने में मछुआरों का योगदान महत्वपूर्ण है। गंगा नदी में मत्स्य विविधता बढ़ाने में वे कैसे सहयोग दे सकते हैं के बारे में जानकारी दी। संयोजक गंगा विचार मंच (नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन) राजेश शर्मा ने नमामि गंगे परियोजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगो को गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। डॉ. अवसार आलम ने जैव विविधता और मछलियों के बारे में जागरूक करते हुए गंगा को साफ रखने के लिए के लिए प्रेरित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़, विनोद निषाद, आनंद निषाद ने भी विचार व्यक्त किए। गंगा पुजारी दयाशंकर शुक्ला उर्फ पुकुन पांडा, लक्ष्मी निषाद, पप्पू निषाद, सुनील निषाद, अनिल निषाद, बच्चा लाल निषाद, श्यामू निषाद, संजय निषाद, अनिल निषाद आदि मौजूद रहे। संस्थान के वैज्ञानिक डाॅ. वीआर ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आस्वस्त किया कि समाज के भागीदारी से हम इस परियोजना के उद्देश्यों को पाने में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर दुबे और संस्थान के शोधकर्ताओं और अधिकारियों ने भाग लिया।
More Stories
जहर से अभिषेक की हुई थी मौत
रायबरेली में पकड़ा गया झारखंड टप्पेबाजों का गैंग
कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम से धक्का-मुक्की